हरयाणा Femina Miss Grand India 2020: सुंदरता में हरयाणवी छोरी का जलबा, देश में छा गई हरियाणा की बेटी मनिका By Gurvinder Pannu Posted on February 13, 2021 Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print हेमराज बिरट, तेज़ हरियाणा नेटवर्क: ——————– मनिका श्योकंद रातों-रात जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। मनिका श्योकंद ने वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया हरियाणा 2020 का खिताब अपने नाम कर लिया है। पेशे से इंजीनियर मनिका श्योकंद ने कभी मॉडलिंग में करियर बनाने की कोशिश की थी। बाद में उन्होंने वीएलसीसी मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 में हिस्सा लिया और विजेता बनकर उभरीं। Femina Miss Grand India 2020: फेमिना मिस ग्रांड इंडिया-2020 का खिताब हरियाणा के जींद की बेटी मनिका श्योकंद ने जीता। मनिका उचाना कलां की रहने वाली हैं। अब वे मिस वर्ल्ड के लिए हिस्सा लेंगी। मूल रूप से जींद के उचाना कलां और वर्तमान में चंडीगढ़ में रह रहीं मनिका श्योकंद ने मॉडलिंग में कदम रखा था। मनिका ने दो साल पहले अपनी बड़ी बहन के कहने पर मॉडलिंग ज्वाइन की। इसके बाद उनके कदम नहीं रुके। एक के बाद एक खिताब अपने नाम करती गईं। जानिए उनका सफर: सबसे पहले मनिका ने मिस हरियाणा का खिताब जीता था। उसके बाद मुंबई में मिस इंडिया के लिए पार्टिसिपेट किया। यहां उनका सेलेक्शन टॉप 15 पार्टिसिपेंट में हुआ। उसके बाद मिस इंडिया का खिताब उनके नाम हुआ। बीटेक के बाद एमबीए किया: 25 वर्षीय मनिका ने बीटेक किया। केमिकल इंजीनियरिंग से बीटेक करने के बाद एमबीए में दाखिला लिया। लगभग एक साल तक नोएडा में रहकर जॉब की। 2019 में नौकरी छोड़ दी। इसके बाद मॉडलिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया। इस फैसले में उनके साथ बड़ी बहन कनिका ने भी दिया। पिता ने कहा गर्व है बेटी पर: मनिका की उपलब्धि पर उनके पिता सूरजमल श्योकंद और मां ममता श्योकंद ने खुशी जाहिर की। उनका कहना है कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। वहीं मोनिका ने कहा कि अब उनका लक्ष्य मिस वर्ल्ड है। मनिका श्योकंद बचपन से ही समाज का लड़कियों को लेकर बना नजरिया बदलना चाहती थीं। लड़कियां बोझ होती हैं वो इस मानसिकता को हमेशा के लिए तोड़ना चाहती थीं। मनिका श्योकंद बताती हैं कि उनका मेरा जन्म हुआ था तो माता-पिता को लोगों ने दूसरी बेटी होने पर खूब ताने दिए थे। इसी वजह ने मनिका ने ठान लिया कि वो साबित करके रहेंगी कि लड़कियां बोझ नहीं होती हैं। वैसे मनिका श्योकंद एक इंजीनियर तो है ही, साथ-साथ वो नेशनल लेवल नेटबॉल प्लेयर भी हैं। वो इवेंट ऑर्गेनाइजर और ओरेटर भी हैं। मनिका श्योकंद ने अपने करियर के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स में भी खूब हार्ड वर्क किया है। इतना ही नहीं जब मनिका श्योकंद ने अपने खर्चे खुद उठाना शुरू किए, तब उनको समाज के लिए भी काम करने का मौका मिला। मनिका श्योकंद का मनाना है, ‘भले ही मैंने अपनी पहचान बना ली। लेकिन अब भी कई स्टीरियोटाइप तोड़ना है। समाज में बदलाव लाने में अभी भी बहुत टाइम लगेगा। अपनी कंपनी में मैंने एक क्लाइमेंट चेंज डिवीजन खोला है। क्योंकि महिलाएं क्लाइमेट का संरक्षण करने में बड़ा रोल निभाती हैं और इसलिए मैंने SDG में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण पर खास फोकस किया है।’ इससे पहले हरियाणा की बेटी मानुषी बनी थी मिस वर्ल्ड: इससे पहले भी हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर ने विश्व में नाम रोशन किया था। मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। यह प्रतियोगिता चीन में हुई थी। मानुषी से पहले प्रिंयका चोपड़ा ने साल 2000 में इस खिताब को अपने नाम किया था। Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print
मुख्यमंत्री सैनी ने की सोशल मीडिया न्यूज चैनलों के पत्रकारों से मुलाकात, डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट्स ऐसोसिएशन की मांगों पर विचार करेगी सरकार: मुख्यमंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में …
पंजाब जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 साल, 1000 हजार मौतें, 2000 हजार हुए थे घायल, दर्द-ऐ-दास्ताँ 13 अप्रैल