मंडी डबवाली सिरसा नामांकन से पहले ताऊ देवीलाल की जन्मस्थली तेज़ाखेडा से माथा टेक चरणजीत रोड़ी ने लिया आशीर्वाद By Gurvinder Pannu Posted on April 22, 2019 Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print मंडी डबवाली——— सिरसा लोकसभा सीट से इनेलो उम्मीदवार पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने सोमवार को सिरसा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले इनेलो कार्यकर्ता भारी संख्या में तेजा खेड़ा स्थित फार्म हाउस पर एकत्रित हुए जहां वरिष्ठ इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला व चरणजीत सिंह रोड़ी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। इसके बाद पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल की जन्म जन्म स्थली पर जाकर सभी ने ताऊ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया व ताऊ देवी लाल की नीतियों पर चलने का संकल्प लिया। वहां से इनेलो उम्मीदवार चरणजीत सिंह रोड़ी के नामांकन के लिए इनेलो कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला सिरसा के लिए रवाना हुआ। कार्यकर्ताओं का बड़ा हजूम तेजा खेड़ा से चलकर ओढां होते हुए सिरसा पहुंचा। इससे पहले तेजाखेड़ा फार्म हाऊस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने सिरसा लोकसभा सीट सेचरणजीत सिंह रोड़ी की बड़े अंतर से जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता यह समझ चुकी है कि सही मायने में इनेलो ही हरियाणा प्रदेश को विकास की डगर पर ले जा सकती है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस और भाजपा का कुशासन देख लिया है। भाजपा ने हमेशा देश प्रदेश के लोगों को जात-पात व वर्गों में बांट कर उनमें फूूट डालकर राज किया है। भाजपा का सबका साथ सबका विकास का नारा भी पूरी तरह से खोखला साबित हुआ। भाजपा किसानों व दूसरे अन्य वर्गों से किए गए वायदों को सत्ता मिलने के बाद पूरी तरह से भूल गई जिससे सभी लोग भाजपा से त्रस्त हैं। प्रदेश का हर वर्ग जिसमें कर्मचारी, व्यापारी, किसान, छात्र दुखी हैं तथा इस सरकार से मुक्ति पाने के लिए छटपटा रहा है। इससे पहले हरियाणा की जनता कांग्रेस के दस वर्ष का कुशासन भी अच्छी तरह से देख चुकी है। जब केवल एक ही क्षेत्र के लोगों को रोजगार दिया गया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो ऐसी पार्टी है जो प्रदेश का चहुंमुखी विकास करने की पक्षधर है। इसलिए प्रदेश के लोग इन लोकसभा चुनावों में वे इनेलो को ही अपना समर्थन और आशीर्वाद देंगे क्योंकि इनेलो सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर आगे बढऩे में विश्वास रखती है, किसान, मजदूर व कमेरा वर्ग का उत्थान कर सकती है। इनेलो पार्टी चौधरी देवीलाल की बनाई गई नीतियों पर चलकर प्रदेश की जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। इनेलो ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसने किसानों को उनकी फसलों का पूरा पूरा भाव देकर उन्हें आर्थिक तौर पर सबल बनाया ऐसे में इनेलो पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ा है और इनेलो प्रत्याशी के नामांकन में उमड़े जनसैलाब से ही यह बात साबित हो गई है। जन नायक धरतीपुत्र चौधरी देवीलाल जी मेरे आदर्श रहे हैं। आज नामांकन के लिए जाने से पहले उनके जन्म स्थान तेजा खेड़ा मे आशीर्वाद लिया – मैं भी उन्हीं की तरह समर्पित होकर सिरसा की सेवा करता रहूँ ! Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print
आज फिर से माॅनसून के सक्रिय होने की उम्मीद बढ़ी हरियाणा डेस्क दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून टर्फ रेखा के पिछले 3 दिन से हिमालय की तलहटियों …
पंजाब जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 साल, 1000 हजार मौतें, 2000 हजार हुए थे घायल, दर्द-ऐ-दास्ताँ 13 अप्रैल