मंडी डबवाली सिरसा क्या रानियाँ में चौधरी रणजीत के जरिये होगी तंवर की नईया पार, चुनावी कार्यलय का शुभारंभ By Gurvinder Pannu Posted on April 19, 2019 Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print तेज़ हरियाणा रानियां- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि 2014 में झूठ की आंधी के बीच कांग्रेस के विकास कार्य जनता की आंखों से ओझल हो गए थे। अब एक बार फिर लोगों को यह बात समझ में आ गई है कि अगर जनकल्याण की भावना के साथ काम करने कोई पार्टी है तो वह कांग्रेस ही है। डॉ. तंवर आज यहां अनाज मंडी के सामने कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हर वर्ग खुशहाल था। भाजपा के आने के बाद नोटबंदी, जीएसटी और बड़े पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार ने देश को तबाह कर दिया है। नोटबंदी के बाद 3 लाख करोड़ के नकली नोट भाजपा ने चलवाए और धन्नासेठों का साढ़े 5 लाख करोड़ रुपया माफ किया। इसी वजह से देश की इकोनॉमी को भारी नुकसान पहुंचा। अशोक तंवर ने कहा कि राफेल की सौदेबाजी में अरबों रुपए का घोटाला किया गया। एक तरफ भाजपा का कुशासन है जिसने 15 लाख रुपए खाते में आने का झूठ देश से बोला। दूसरी तरफ कांग्रेस है जिसने न्याय योजना के तहत हर गरीब के खाते में सालाना 72 हजार रुपए देने का वादा किया है। डॉ. तंवर ने लोगों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अपील करते हुए कहा कि पहले भी उन्होंने बड़े प्रोजेक्ट लाकर सिरसा को दिए और भविष्य में भी लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से सांसद बने तो कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। सिरसा को मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व सांसद चौ. रणजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आम आदमी की जरूरत को समझते हुए नीतियां बनाई हैं। आगे भी कांग्रेस पार्टी ऐसा ही करेगी। उन्होंने दावा किया कि सभी 9 हलकों में से सबसे अधिक लीड अशोक तंवर को रानियां हलके से देकर भेजेंगे। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि कांग्रेस पार्टी का सहयोग करें और अशोक तंवर को जिताकर लोकसभा में भेजें ताकि सिरसा हलके का सर्वाधिक विकास हो सके। उन्होंने कहा कि इनेलो के प्रत्याशी 12-15 हजार वोटों पर खड़े हैं और भाजपा का गांवों में जोरदार विरोध है। अब देखना यह होगा कि क्या कांडा बंधू और इनेलो के गढ़ में अशोक तंवर रणजीत सिंह के संग अपनी कश्ती को पार लगा पायेगे या नही Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print
ब्रह्मलीन स्वामी राजेंद्रानंद जी महाराज के नाम पर वन्य जीव ट्रीटमेंट सेंटर बनाए जाने की घोषणा पर बिश्नोई सभा ने जताया सीएम का आभार
‘हर घर – हर गृहिणी’ योजना, हरियाणा में कैंपों में बैंक खाता लिंक करवा अंत्योदय परिवारों को 500 रुपये में मिले गैस सिलेंडर संकल्प पत्र की प्रगति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह …
पंजाब जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 साल, 1000 हजार मौतें, 2000 हजार हुए थे घायल, दर्द-ऐ-दास्ताँ 13 अप्रैल